चंवरा के हनुमानजी मंदिर का दानपात्र खोला, निकली 1.23 लाख रुपये से अधिक की राशि

आकोला,

रमेश चंद्र डाड

स्मार्ट हलचल।मेवाड़ के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री चंवरा के हनुमानजी मंदिर में शुभ अवसर पर मंगलवार दोपहर महाआरती के बाद मंदिर का दानपात्र खोला गया। दानपात्र से कुल 1 लाख 23 हजार 515 रुपये की राशि प्राप्त हुई।दानपात्र खोलने की प्रक्रिया मंदिर निर्माण कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में संपन्न हुई। इस दौरान मंदिर निर्माण कमेटी के अध्यक्ष बालूराम अहीर, सचिव मदन सुथार, कोषाध्यक्ष सुरेश चंद्र बशेर, उपाध्यक्ष कालूसिंह चौहान, गोपाल गुर्जर, दिनेश पोरवाल, मोहन सिंह, नारायण गुर्जर, नेत्रपाल सिंह, लादू व्यास, लक्ष्मण मेवाड़ा, करण सिंह, अमर सिंह, ताराशंकर जायसवाल, बालूलाल शर्मा, रणजीत प्रजापत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

मंदिर निर्माण कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि दानपात्र से प्राप्त राशि का उपयोग मंदिर के विकास एवं धार्मिक गतिविधियों के संचालन में किया जाएगा।