सी पी गोयल
बारां ,4 अगस्त
स्मार्ट हलचल|महाराजा श्री अग्रसेन शिक्षा ट्रस्ट द्वारा अग्रवाल सेवा सदन में आयोजित भामाशाह सम्मान समारोह में आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा में सहयोग देने वाले 71 भामाशाहों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि एच.एल. गुप्ता ने कहा कि शिक्षा में सहयोग समाज के भविष्य में निवेश है। अध्यक्ष संदीप चांदीवाला ने कहा कि आर्थिक अभाव किसी भी प्रतिभा की शिक्षा में बाधा नहीं बनना चाहिए, जबकि पंकज गोयल ने समाज से विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए आगे आने का
आह्वान किया। ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमार गर्ग ने बताया कि वर्ष 2023 से अब तक ट्रस्ट 65 से अधिक विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा में आर्थिक सहयोग कर चुका है। समारोह में सीए दिनेश अग्रवाल (दुबई) ने शिक्षा कोष के लिए 5 लाख रुपये तथा एच.एल. गुप्ता ने 1 लाख रुपये देने की घोषणा की। अन्य समाजबंधुओं ने भी सहयोग का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विष्णु प्रकाश मित्तल, शैलेंद्र गुप्ता, सुरेशचंद्र जिंदल, सुरज्ञान गुप्ता, अर्चना जैन, बी.एल. गुप्ता, रमेश
स्वर्ण सागर, प्रमोद जी, डॉ. रामावतार अग्रवाल, डॉ. शशी गुप्ता, विजय गुप्ता, अनिल अग्रवाल, त्रिलोक चंद्र गर्ग, राजेश मित्तल एवं सीए देवेंद्र कुमार गर्ग सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।
