फिटनेस के नए युग की शुरुआत: आर.के. फिटनेस जिम का भव्य शुभारंभ

चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष पूरण आंजना ने फीता काटकर किया उद्घाटन, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित जिम युवाओं को देगा स्वस्थ जीवन की नई दिशा

निंबाहेड़ा, 04 अगस्त (ज़ाकिर हुसैन)
स्मार्ट हलचल|नगर के वाटर बॉक्स के सामने स्थित आरआरआर प्लाजा में अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित आर.के. फिटनेस जिम का मंगलवार को भव्य शुभारंभ उत्साह एवं हर्षोल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष पूरण आंजना ने फीता काटकर जिम का विधिवत उद्घाटन किया तथा संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के समय में स्वस्थ शरीर ही सबसे बड़ी पूंजी है। युवाओं को नियमित व्यायाम अपनाकर नशामुक्त एवं अनुशासित जीवन की ओर अग्रसर होना चाहिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आर.के. फिटनेस जिम क्षेत्र के युवाओं के लिए स्वास्थ्य और फिटनेस का उत्कृष्ट केंद्र सिद्ध होगा।

*मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर हुआ आत्मीय स्वागत*
कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर, माल्यार्पण एवं ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। स्वागत समारोह में रशीद खान भांगवाले, शादाब खान, इमरान खान, इरफ़ान खान, फ़रमान खान, ईरशाद खान, गुलज़ार खान, यूसुफ़ खान, हुसैन खान, जाहिद खान, वहीद खान एवं राजू माली इत्यादि ने आत्मीय स्वागत अभिन्नदन किया।

*आधुनिक उपकरणों एवं विशेषज्ञ मार्गदर्शन से मिलेगी फिटनेस की नई पहचान*
जिम संचालकों ने बताया कि आर.के. फिटनेस जिम में आधुनिक एवं विश्वस्तरीय व्यायाम उपकरण, कार्डियो ज़ोन, वेट ट्रेनिंग, अनुभवी प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन तथा डाइट एवं न्यूट्रिशन संबंधी परामर्श की विशेष व्यवस्था की गई है। यहां प्रत्येक आयु वर्ग के लोगों के लिए व्यक्तिगत फिटनेस प्लान तैयार किए जाएंगे, जिससे वे स्वस्थ एवं ऊर्जावान जीवनशैली अपना सकें। जिम का उद्देश्य केवल शरीर को मजबूत बनाना ही नहीं, बल्कि लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है।

*फिट बॉडी, फिट माइंड और फिट लाइफ का दिया संदेश*
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और अनुशासित दिनचर्या ही बेहतर स्वास्थ्य की कुंजी है। आर.के. फिटनेस जिम युवाओं, महिलाओं एवं फिटनेस प्रेमियों के लिए आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर वातावरण उपलब्ध कराएगा। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने जिम का अवलोकन कर अत्याधुनिक मशीनों एवं सुविधाओं की सराहना की।

*बड़ी संख्या में गणमान्यजन रहे मौजूद*
कार्यक्रम में निंबाहेड़ा नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष चंद्र शारदा, सर्राफा व्यवसाई राधेश्याम सोनी, औकाफ कमेटी सदर सलीम चाचा, चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव नुसरत खान, औकाफ कमेटी सचिव खालिक खान, चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ सचिव फैसल खान, हज खिदमत कमेटी सदर मतलूब अजमेरी, सचिव हाजी अख्तर पटेल, नायब सदर हाजी अमीन खान जागीरदार, रोशन अली, बावा साहब दरगाह कमेटी सदर सादिक खान, जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस विभाग के प्रवक्ता आज़ाद गोरी,सत्तार मुल्तानी, जमील खान उर्फ भाया बैट्री, सलाहकार मोहम्मद फारुख छिपा,अनीस अहमद शेख,जुनेद खान, यूसुफ पटेल,संजय सोनी, आदित्य पहाड़िया, साजिद खान,तौफीक खान,जब्बार मुल्तानी,नाजिम शेख,ताहिर मंसूरी,लाला मेवाफरोश,नासिर उस्ताद,कालूभाई घोसी,अन्नू खान,अनवर मेवाफ़रोश,शौकिन माली,सलमान खान,शुभम काबरा,अभिषेक,अजय,आशुतोष टांक, विष्णु मीणा एवं रूपेश राव मराठा एवं ज़ाकिर हुसैन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, युवा, इष्टमित्र एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

*स्वस्थ समाज की ओर एक सार्थक पहल*
समारोह के अंत में जिम संचालकों ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आर.के. फिटनेस जिम का उद्देश्य युवाओं को बेहतर स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और सकारात्मक जीवनशैली की ओर प्रेरित करना है। उन्होंने सभी नागरिकों से नियमित व्यायाम अपनाकर “फिट बॉडी – फिट माइंड – फिट लाइफ” के संदेश को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।