जिला देहात कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने राजस्थान में प्रस्तावित समान नागरिक संहिता (UCC) के कड़े विरोध में एस डी एम को सौंपा ज्ञापन

बी एम राठौर
न्यूज
स्मार्ट हलचल|सांगोद 4 अगस्त को सांगोद राजस्थान में प्रस्तावित समान नागरिक संहिता (UCC) का कड़ा विरोध करते हुए आज जिला देहात कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष असरार अहमद की अध्यक्षता में उपखंड अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा जिला देहात कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष असरार अहमद ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा गठित ‘समान नागरिक संहिता समिति’ की अध्यक्षा माननीय न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) श्रीमती रंजना प्रकाश देसाई और समिति के अन्य सदस्यों के नाम प्रेषित किया गया है कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारियों द्वारा सौंपे गए इस ज्ञापन में UCC के प्रस्ताव पर कड़ा एतराज जताते हुए निम्नलिखित प्रमुख बिंदु दर्ज कराए गए हैं:
* व्यापक संवाद का अभाव: राजस्थान में UCC लागू करने के प्रस्ताव का कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग कड़ा विरोध करता है। बिना किसी व्यापक संवाद,जन-परामर्श और हितधारकों की सहमति के इसे थोपने की कोशिश पूरी तरह से अलोकतांत्रिक है।
* मौलिक अधिकारों पर प्रहार: विभाग ने स्पष्ट किया कि संविधान का अनुच्छेद 44 (UCC) नीति-निर्देशक तत्वों का हिस्सा है, जबकि अनुच्छेद 25 एवं 26 नागरिकों को धार्मिक स्वतंत्रता और अपने धार्मिक मामलों के प्रबंधन का मौलिक अधिकार (Fundamental Rights) प्रदान करते हैं। UCC के नाम पर इन संवैधानिक अधिकारों से कोई भी छेड़छाड़ स्वीकार्य नहीं है।
* अल्पसंख्यकों की धार्मिक पहचान पर संकट: मुस्लिम एवं अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के लिए विवाह, तलाक, उत्तराधिकार जैसे विषय उनके व्यक्तिगत कानूनों (Personal Law) से गहराई से जुड़े हुए हैं। इन संवेदनशील विषयों में एकरूपता थोपने से अल्पसंख्यकों की धार्मिक स्वतंत्रता और पहचान खतरे में पड़ जाएगी।
* समानता की अवधारणा खोखली: ज्ञापन में तर्क दिया गया है कि यदि अनुसूचित जनजातियों (ST) या अन्य विशिष्ट समुदायों को UCC के दायरे से बाहर रखा जाता है,णणतो इस कानून की ‘समानता’ के दावे की पोल मखुल जाती है। इससे यह स्पष्ट होता है कि यह कानून मएकरूपता के लिए नहीं लाया जा रहा है।
ण * विविधता और णबहुलतावाद की रक्षा: भारत की और विशेषकर मराजस्थान की असली खूबसूरती यहाँ की मसांस्कृतिक एवं धार्मिक विविधता में है। कांग्रेस पार्टी हमेशा से संवैधानिक मणमूल्यों की रक्षक रही है और देश की इस बहुलतावादी संस्कृति को खत्म करने वाले किसी भी णकदम का पुरजोर विरोध करेगी।प्रमुख मांग:
कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने उपखंड अधिकारी के माध्यम से स्पष्ट रूप से कहा है कि हम राजस्थान में प्रस्तावित समान नागरिक संहिता (UCC) का कड़े शब्दों में विरोध करते हैं। हमारी मांग है कि इसे लागू करने की कवायद पर तत्काल रोक लगाई जाए और हमारे इस कड़े विरोध को ‘राजस्थान समान नागरिक संहिता समिति’ के समक्ष आवश्यक रूप से प्रेषित किया जाए। ज्ञापन देने वालों में जिला देहात अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष सलीम अंसारी शाहरुख मिर्ज़ा शौकत अंसारी मोहम्मद शरीफ असलम अंसारी रफीक ठेकेदार ज़ेद मिर्ज़ा अमजद अंसारी मोइनुद्दीन भूरिया निसार पठान इकबाल सिगीवाला शरीफ टेलर जाकिर टिल्लू उरफान अंसारी एफाज हुसैन डॉ॰ अनीस अंसारी आवेश मिर्जा ताहिर अंसारी मुरतसिल मिर्ज़ा सद्दाम नियारगिर शरीफ मंसूरी मौजूद रहे