मोहित सिंह सुल्तानोत अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा फाउंडेशन के युवा जिला अध्यक्ष मनोनीत

सूरौठ। स्मार्ट हलचल|अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरिराज प्रसाद गुप्ता ने कस्बा सूरौठ निवासी मोहित सिंह सुल्तानोत पुत्र आनंद सिंह सुल्तानोत को संगठन में करौली युवा जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा फाउंडेशन के प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रमोद तिवाड़ी ने बताया कि नव नियुक्त युवा जिला अध्यक्ष मोहित सिंह को जल्द ही कार्यकारिणी घोषित करने एवं भ्रष्टाचार व अन्याय के खिलाफ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।