मैं भी स्वदेशी समर्थक अभियान का भव्य शुभारंभ: स्वदेशी जागरण मंच, भीलवाड़ा द्वारा ‘दिव्य शंखनाद’

भीलवाड़ा, स्मार्ट हलचल|स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वावलंबी भारत अभियान भीलवाड़ा के तत्वावधान में आज दिनांक 5 अगस्त 2026, बुधवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेन्द्र मार्ग, भीलवाड़ा के प्रांगण में ‘स्वावलंबी भारत अभियान’ के तहत ‘मैं भी स्वदेशी… समर्थक’ अभियान का भव्य दिव्य शंखनाद एवं शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में शहर के प्रबुद्ध नागरिकों, शिक्षको और छात्रों ने भारी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेन्द्र मार्ग, भीलवाड़ा के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह गहलोत ने ‘मैं भी स्वदेशी… समर्थक’ अभियान का परिचय देते हुए सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया I

कार्यक्रम परम पूज्य श्री मनोरथ राम जी महाराज (आलोट, रतलाम, मध्य प्रदेश) के दिव्य सानिध्य में संपन्न हुआ। मनोरथ राम जी महाराज जी युवाओ से सरकारी नौकरी की बजाय स्किल, प्रोडूसर बनने, मैन्युफैक्चरर बनने की अपील की I परम पूज्य श्री मनोरथ राम जी महाराज ने स्वदेशी भावना पर विचार व्यक्त करते हुए हिंदू-मुस्लिम सद्भावना और ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ के सनातन सिद्धांत पर बल दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. भगवती लाल जी जागेटिया प्राचार्य, मा. ला. व. राजकीय महाविद्यालय, भीलवाड़ा द्वारा की गई। उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने और राष्ट्र को स्वावलंबी बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

डॉ. देवी लाल जी साहू प्रान्त सह संयोजक, स्वदेशी जागरण मंच, चित्तौड़ प्रान्त ने मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित, जनसमूह को स्वदेशी अपनाने का सशक्त संदेश दिया एवं डिजिटल अभियान के अंतर्गत शपथ दिलाते हुए QR कोड के माध्यम से स्वदेशी संकल्प लेने हेतु अपील की Iश्री महेश चन्द्र नवहाल प्रान्त पर्यावरण प्रमुख, स्वदेशी जागरण मंच, चित्तौड़ प्रान्त विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

देशभर में चल रहे इस अभियान के अंतर्गत डिजिटल हस्ताक्षर और क्यूआर कोड तकनीक का अनूठा उपयोग किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने स्वेच्छा से क्यूआर कोड स्कैन कर डिजिटल संकल्प लिया और गर्व के साथ ‘मैं भी स्वदेशी समर्थक’ बनने का प्रण लिया।

साथ ही इस अवसर पर डॉ रोशन लाल पितलिया , डॉ ज्योति वर्मा , त्रिलोक क्षोत्रिय , दिलीप मीना, रवि कोली, श्याम जी डोलिया , लादू लाल खोईवाल , सौरभ , पूर्णकालिक राजू कुमावत उपस्तिथ रहे I कार्यक्रम का संचालन स्वावलंबी भारत अभियान भीलवाड़ा के जिला समन्वयक डॉ. अनुज नुवाल ने किया एवं अंत में सभी का आभार एवं धन्यवाद महानगर सयोंजक दिलीप मीणा ने किया I