लक्ष्मीपुर का मामला: SDM और तहसीलदार को सौंपी शिकायत, पुराने राजस्व रिकॉर्ड के आधार पर जांच की मांग
जहाजपुर।स्मार्ट हलचल|लक्ष्मीपुर गांव में जमीन से जुड़े राजस्व मामले को लेकर शिक्षक दंपती ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। रमेश कुमार मीणा और उनकी पत्नी संपत कुमारी मीणा ने एसडीएम एवं तहसीलदार को लिखित शिकायत सौंपकर मामले की जांच कर नियमानुसार समाधान कराने की मांग की है।शिकायत में बताया गया है कि संपत कुमारी मीणा के नाम लक्ष्मीपुर गांव में जमीन दर्ज है। जमीन के पुराने एवं वर्तमान राजस्व रिकॉर्ड को लेकर उत्पन्न समस्या के समाधान के लिए दंपती ने प्रशासन का दरवाजा खटखटाया है।
शिकायतकर्ता ने अपने आवेदन के साथ जमाबंदी, वर्ष 1965 से संबंधित पुराने रिकॉर्ड, वर्तमान राजस्व रिकॉर्ड और गिरदावरी रिपोर्ट सहित संबंधित दस्तावेज भी प्रस्तुत किए हैं। उनका कहना है कि इन दस्तावेजों और राजस्व अभिलेखों की जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाए।
SDM-तहसीलदार से निष्पक्ष जांच की मांग
शिक्षक दंपती ने एसडीएम और तहसीलदार से पूरे प्रकरण की राजस्व रिकॉर्ड के आधार पर निष्पक्ष जांच कराने तथा नियमानुसार उचित कार्रवाई कर न्याय दिलाने की मांग की है। प्रशासनिक जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
