खिलाड़ी अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करे, खेलो में धन एवं साधनो की कभी कोई कमी नही आने दी जाएगी: विधायक आक्या

ओम जैन

शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|जीवन में खेल एक ऐसी धूरी है जो बालको को संस्कारवान एवं प्रबल राष्ट्रभक्त बनाने का कार्य करती है। यह विचार विधायक चंद्रभान सिह आक्या ने जिला स्तरीय जूनियर ओपन कबड्डी प्रतियोगिता के शुभारम्भ अवसर पर उपस्थित खिलाड़ियो, आयोजको व बड़ी संख्या में उपस्थित खेल प्रेमियो को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने आश्वासन दिया की खिलाड़ी अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करे, खेलो में धन एवं साधनो की कमी नही आने दी जाएगी। उन्होने प्रतिवर्ष प्रतियोगिता आयोजन की घोषणा की। उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि अनिल ईनाणी व एडवोकेट ओमप्रकाश शर्मा थे।
जिला कबड्डी संघ के सचिव गुलजार ने बताया कि प्रतियोगिता में चयनित टीम 19 अगस्त से 22 अगस्त तक बीकानेर में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर बालक व बालिका प्रतियोगिता में भाग लेगी। कार्यक्रम का संचालन सूर्य प्रकाश गर्ग ने किया।