श्री बाड़ियां के बालाजी मंदिर में कावड़ यात्रा को लेकर बैठक आयोजित

राजेन्द्र बबलू पोखरना
कोटड़ी।
स्मार्ट हलचल|श्री बाड़ियां के बालाजी मंदिर परिसर में आगामी 10 अगस्त को डाक कावड़ यात्रा को लेकर आचार्य समाज एवं युवा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कावड़ यात्रा की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं आयोजन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर जिम्मेदारियां तय की गईं।बैठक में आचार्य समाज अध्यक्ष कोटड़ी सत्यनारायण आचार्य, आचार्य समाज जिला अध्यक्ष श्री बद्रीलाल आचार्य सहित आयोजककर्ता राहुल, रवि, युवा अध्यक्ष मुकेश आचार्य ने यात्रा की रूपरेखा पर चर्चा की। बैठक में यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, अनुशासन, मार्ग व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। आयोजकों ने बताया कि कावड़ यात्रा 10 अगस्त को आयोजित होगी। यात्रा में श्रद्धालु त्रिवेणी संगम से कावड़ लेकर कोटड़ी बाड़ियां के बालाजी तक पहुंचेंगे। यात्रा का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ समाज के युवाओं एवं श्रद्धालुओं को एकजुट करना है। बैठक में ओमप्रकाश, कैलाश, सुखपाल, रत्नेश, संजय, चन्द्रशेखर, भैरूलाल, महावीर, पुखराज सहित आचार्य समाज के कई सदस्य मौजूद रहे। सभी ने कावड़ यात्रा को सफल एवं भव्य बनाने के लिए सहयोग का संकल्प लिया।
फ़ोटो