महेंद्र धाकड़
बेगूं । स्मार्ट हलचल|देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2026के ऐतिहासिक अवसर को भव्य रूप से मनाने के लिए देशभर के साथ साथ क्षेत्र के प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में भी राष्ट्रीय पर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं। महीने के दूसरा सप्ताह शुरू होते ही स्कूल परिसरों में सुबह से ही देशभक्ति गीतों की गूंज और मार्च पास्ट की खनक सुनाई देने लगी है।
स्वतंत्रता दिवस के समारोह को आकर्षक बनाने के लिए नंदवाई के स्कूल के खेल मैदान में छात्र छात्राओं को विशेष शारीरिक प्रशिक्षण और परेड का अभ्यास कराया जा रहा है।
सांस्कृतिक गतिविधियों को लेकर भी बच्चों और शिक्षकों में उत्साह माहौल है। इसके चलते छात्र छात्राएं सामूहिक नृत्य, देशभक्ति गीतों, लघु नाटकों और भाषण प्रतियोगिता की रिहर्सल में जुटे हैं। नन्हे-मुन्ने बच्चे जहां देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा धारण कर नाटक मंचन की तैयारी कर रहे हैं। समारोह में नंदवाई के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। विद्यालय प्रशासन ने सभी तैयारियाँ समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
