दिनेश कुमार गुप्ता ने जारी की कार्यकारणी, वरिष्ठ पदों पर अनुभवी एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी
कांग्रेस की विचारधारा एवं रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने के साथ संगठन को मजबूत करने का संकल्प
निंबाहेड़ा,11 अगस्त, (✍🏻ज़ाकिर हुसैन)
स्मार्ट हलचल|राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की अनुशंसा तथा कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी., प्रदेश अध्यक्ष हेमसिंह शेवावत एवं चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष गौतम विजयवर्गीय की सहमति से आज नगर सेवा दल के मुख्य संगठन दिनेश कुमार गुप्ता द्वारा निम्बाहेड़ा नगर कांग्रेस सेवादल की 44 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया है। नवगठित कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से नियुक्ति प्रदान की गई है।
दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि हिम्मतसिंह कुमावत, उदयराम पहाड़िया, रामचंद्र बामनिया, भगवतसिंह हाड़ा, भोलाराम भांभी, सोहन भांभी, चांदमल डांगी को वरिष्ठ संरक्षक बनाया गया है एवं जयसिंह मीणा, अब्दुल वाहिद अंसारी, राशिद भाई, लक्ष्मीलाल मोरवार भगवतीलाल प्रजापत को वरिष्ठ संगठक का दायित्व सौंपा गया हैं।
उपाध्यक्ष पद पर आठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी
नगर कांग्रेस सेवादल की नवगठित कार्यकारिणी में भरत पुनसा, रोशनलाल तम्बोली, हंसराज शर्मा, किशोर पंचोली, राजेश दानी, गणेशलाल सोनी, रमेश नेगी एवं धर्मेंद्र राव को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
महासचिव एवं सचिव पदों पर भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां
शंकरलाल गंगवाल, महावीर पालेचा, मुजम्मिल खान, फिरोज खान, जलील अहमद, राधेश्याम राव एवं आशिक खान को महासचिव बनाया गया है। वहीं अरविंद राठौड़, भैरूलाल पहाड़िया, मोहम्मद हुसैन, रतनलाल नायक, भैरूलाल मेघवाल, मोहम्मद हनीफ खान एवं मोहसिन शेख को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा वकार अहमद एवं भोमाराम भांभी को प्रवक्ता, अब्दुल गफ्फार मंसूरी को सेवादल का विधि सलाहकार तथा विनय वर्मा एवं इशाक खान को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। मुकेश बारूपाल, राजेश चौधरी, प्रहलाद मीणा, रमेश वाल्मीकि एवं छोगालाल तेली को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
नवगठित कार्यकारिणी को कांग्रेसजनों शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए आशा व्यक्त की है कि आप सभी के सामूहिक सहयोग से क्षेत्र में सेवादल कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करने में अपना योगदान देंगे, साथ ही विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से समाजसेवा में अहम भूमिका निभाएंगे।
