जगदीश प्रसाद गौड़ बने हिंडौन सिटी के नए उपखण्ड अधिकारी

सीकर नगर विकास न्यास सचिव से हुआ तबादला, प्रशासनिक फेरबदल में मिली जिम्मेदारी

अजीम खान चिनायटा

हिंडौन सिटी/करौली।स्मार्ट हलचल, राजस्थान सरकार के कार्मिक (क-4) विभाग ने सोमवार 11.08.2026 को जारी आदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। आदेश के अनुसार सीकर में सचिव, नगर विकास न्यास के पद पर कार्यरत जगदीश प्रसाद गौड़ को हिंडौन (करौली) का उपखण्ड अधिकारी नियुक्त किया गया है।यह पद रिक्त चल रहा था। आदेश जारी होते ही प्रशासनिक हलकों में खुशी की लहर है। बताया जा रहा है कि जगदीश प्रसाद गौड़ जल्द ही अपना पदभार ग्रहण करेंगे।

स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने नई नियुक्ति पर बधाई देते हुए कहा कि जगदीश प्रसाद गौड़ के अनुभव से क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिलेगी और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सकेगा।

उपखण्ड अधिकारी के रूप में वे हिंडौन क्षेत्र में कानून व्यवस्था, राजस्व कार्य और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी संभालेंगे।