समझाइश के बाद ठाकुरजी मंदिर के पास से हटाया अतिक्रमण, प्रशासन ने चलवाई जेसीबी

बिन्टू कुमार

नारायणपुर | स्मार्ट हलचल|ग्राम पंचायत चांदपुरी के गांव राजपुरा सिक्ख में ठाकुरजी मंदिर के पास हो रहे कच्चे-पक्के निर्माण से किए जा रहे अतिक्रमण को बुधवार को प्रशासन ने आपसी समझाइश के बाद हटवा दिया। प्रशासन की मौजूदगी में जेसीबी की सहायता से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार ठाकुरजी मंदिर के आसपास कच्चे-पक्के निर्माण किए जाने से अतिक्रमण की स्थिति बन रही थी। मामले को लेकर प्रशासन की ओर से संबंधित लोगों से समझाइश की गई। इसके बाद आपसी सहमति से अतिक्रमण हटाने पर सहमति बनी। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की सहायता से अतिक्रमण हटवाकर स्थान को अतिक्रमण मुक्त कराया। इस दौरान तहसीलदार कैलाश चंद मेहरा, ग्राम विकास अधिकारी रीना यादव, प्रशासक मंजू देवी, महावीर स्वामी, कैलाश स्वामी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं लोग मौजूद रहे।