मक्का की फसल आड़ी पड़ी

भादसोड़ा – स्मार्ट हलचल|क्षेत्र में हालही हुई बारिश के दौरान तेज आंधी के चलते किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा हैं। भादसोड़ा क्षेत्र के सुथारिया खेड़ा में तेज हवाओं के कारण खेतों में खड़ी मक्का की फसल आड़ी पड़ गई। खेतों में मक्का के पौधे जमीन पर बिछे नजर आ रहे हैं। इससे किसानों को फसल खराब होने और उत्पादन प्रभावित होने की चिंता सताने लगी है। किसान मोहनलाल सुथार ने बताया कि बारिश के साथ चली तेज हवा के कारण मक्का की फसल आड़ी पड़ गई है। आंधी के कारण पौधे जमीन पर गिरने से नुकसान की आशंका बढ़ गई है।