अलकेश पारीक
खजूरी। स्मार्ट हलचल|अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं राजस्थान सरकार के पूर्व राज्य मंत्री नेता धीरज गुर्जर के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित संकल्प सप्ताह के तहत शुक्रवार को चौथे दिन खजूरी में धार्मिक आयोजन किया गया।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह कानावत ने बताया कि श्री नंद गौपाल गौशाला परिसर स्थित बाबा अर्धनारीश्वर महादेव का विधिवत अभिषेक किया गया। इस दौरान भगवान शिव से प्रार्थना करते हुए गौ माता को जल्द राष्ट्र माता का दर्जा दिए जाने की कामना की गई।
कार्यक्रम में राजेश व्यास, राकेश व्यास, प्रशांत पारीक, भोजूलाल बलाई, नंदकिशोर गुर्जर, भंवर वैष्णव, हिमांशु सेन सहित अन्य कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
