स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस में प्रातः काल प्रभात फेरी शहर में निकाली

रणवीर सिंह चौहान

भवानी मंडी
स्मार्ट हलचल/देश के 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ब्लाक एवं नगर कांग्रेस कमेटी भवानी मंडी द्वारा हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी प्रातः काल प्रभात फेरी निकाली गई।ब्लाक कांग्रेस प्रवक्ता अख़्तर अली ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस कमेटी नगर कांग्रेस कार्यालय से आरंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए प्रभात फेरी वापस नगर कांग्रेस कार्यालय पर समाप्त हुई, रास्ते में शहर के कई गणमान्य नागरिकों ने प्रभात फेरी का स्वागत किया।
भवानी मंडी में यह परम्परा विगत कई वर्षों से जारी है।
कांग्रेस कमेटी द्वारा स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रभात फेरी निकाली जाती है, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा शहर के गणमान्य नागरिक भी भाग लेते हैं।
राष्ट्रगीतों से ओतप्रोत युवा अपनी मस्ती में झूम ते हुए चलते हैं।
प्रभात फेरी के तत्पश्चात कार्यालय पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय आसतौलिया ने ध्वजारोहण किया और कार्यकर्ताओं को मिठाई वितरित कि गई।
इस अवसर पर उपस्थित, विधानसभा प्रत्याशी चेतराज गहलोत,पूर्व चेयरमैन कैलाश बोहरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश करावन, पूर्व उपाध्यक्ष अनिल मीणा, संगठन मंत्री कालु लाल सालेचा, पंचायती राज संगठन जिला अध्यक्ष जोरावर सिंह चौहान, सेवादल प्रदेश सचिव अख़्तर अली,चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ विकास पाण्डेय, सेवादल ब्लाक अध्यक्ष आनंद काला, पूर्व पार्षद गोपाल जयसवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता महावीर जैन,हरीश राठौर,हकिम ख़ान, राजिक अंसारी, वरूण मीणा, वीणा मेहरा, राकेश मकवाना,राम बैरवा, ब्लाक उपाध्यक्ष चैन सिंह सिसौदिया, महिला नगर अध्यक्ष रानी शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मान सिंह जुझारू,विजय नाहर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैलाश भारती,सेवादल जिला कोर्डिनेटर अविनाश परमार,प्रदेश सचिव यंग ब्रिगेड प्रबल जैन, नगर उपाध्यक्ष अंकित जैन,नगर उपाध्यक्ष हसीब चौधरी,एस सी नगर अध्यक्ष अरूण तंवर,व्यापार प्रकोष्ठ ब्लाक अध्यक्ष शितल जैन, नगर सचिव फरीद उद्दीन,ओ बी सी प्रकोष्ठ जिला महासचिव कुशाल सोलंकी, सेवादल नगर अध्यक्ष राकेश चांवला , नगर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष इक़बाल मंसूरी, नगर सचिव विक्की बैरवा, आदि