जे.के. सीमेंट वर्क्स निंबाहेड़ा-मांगरोल प्लांट में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां, कर्मचारियों के योगदान को सराहा

निंबाहेड़ा/मांगरोल, स्मार्ट हलचल। जे.के. सीमेंट वर्क्स निंबाहेड़ा-मांगरोल प्लांट परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। दोनों इकाइयों में समारोह यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।निंबाहेड़ा प्लांट में यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन न्योछावर करने वाले शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर ध्वजारोहण किया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। ध्वजारोहण के बाद एल.के. सिंघानिया एजुकेशन सेंटर के बच्चों ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि मनीष तोषनीवाल ने परेड की सलामी ली।

समारोह को संबोधित करते हुए यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल ने कहा कि नया भारत सभी को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है। देश ने विश्व शक्ति बनने की दिशा में निरंतर प्रगति एवं उन्नति की है और आज भारत विश्व में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। उन्होंने कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास के साथ नई दक्षताएं विकसित करें, निरंतर आगे बढ़ें और देश की प्रगति में भागीदार बनें।

समारोह के दौरान स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीत लिया। कर्मचारियों के बच्चों ने भी विभिन्न देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

इस अवसर पर टेक्निकल हेड राजेश सोनी, कमर्शियल हेड मनोज सोनी, सुरक्षा प्रमुख अंकुर महाराज सिंह, इलेक्ट्रिकल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन हेड मोहम्मद करीम, मैकेनिकल हेड शांतिलाल जैन, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी हेड मुकेश वासवानी, क्वालिटी कंट्रोल से धनंजय साहू, सिविल हेड रंजीत गंगोपाध्याय, आईआर हेड रानू नायक तथा मानव संसाधन टीम से मोहसिन खान एवं जितेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

मांगरोल प्लांट में भी हुआ भव्य आयोजन

जे.के. सीमेंट मांगरोल प्लांट में स्वतंत्रता दिवस समारोह टेक्निकल हेड मुरली मनोहर लड्ढा के मुख्य आतिथ्य में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए देश की प्रगति और जे.के. सीमेंट की निरंतर वृद्धि में कर्मचारियों के अमूल्य योगदान एवं परिश्रम की सराहना की।

मुख्य अतिथि मुरली मनोहर लड्ढा ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के राष्ट्रीय संकल्प में जे.के. सीमेंट मांगरोल प्लांट नवाचार, सतत विकास और अपनी उत्कृष्ट टीम की कार्यकुशलता के बल पर निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।

समारोह के दौरान संस्थान की उन्नति में कर्मचारियों के योगदान को विशेष रूप से सराहा गया। कंपनी के अधिकारियों, विभिन्न विभागों की टीमों एवं कर्मचारियों ने जे.के. सीमेंट की प्रगति, व्यावसायिक सफलता और राष्ट्र निर्माण की गौरवशाली यात्रा में अपनी पूर्ण निष्ठा एवं प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर तकनीकी विभागों से विभागाध्यक्ष दीपक सोनी, किशोर शर्मा, जगन्नाथ अड़की, विशाल लड्ढा, चंचल राजपूत, सुरेंद्र जोशी, विकेश जैन, अरविंद दास, सुयश द्विवेदी, पंकज बाबेल एवं कमल सनाढ्य मौजूद रहे। सेफ्टी विभाग से मुकेश कुमार सिंह, एचआर विभाग से वरिष्ठ प्रबंधक भुवनेश सिंह, संदीप चौधरी एवं रामरतन नायक तथा सुरक्षा विभाग से सिक्योरिटी हेड अनुज सिंह, शिवपाल सिंह एवं रण सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में श्रमिक संघ अध्यक्ष सत्यनारायण मेनारिया एवं महामंत्री धर्मपुरी गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं श्रमिक साथी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन गीतिका शेखावत, कुमारी लकी सिंह एवं देवेन मारोड़िया ने किया।