ओम जैन
शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल|सावन की लोक परंपराओ और राजस्थानी संस्कृती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थानीय भानफोर्ट रिसोर्ट में ‘‘लहरिया उत्सव’’ का आयोजन भिण्डर राजघराने की महारानी दीपेन्द्र कंवर व हमीरगढ़ राजघराने की महारानी दीया कंवर के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत समिति भदेसर की निवर्तमान प्रधान सुशीला कंवर ने की।
लहरिया उत्सव में राजस्थानी संस्कृती और लोक पंरपराओ की मनमोहक झलक देखने को मिली। उत्सव में बड़ी संख्या में महिलाओ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रंग बिरंगी लहरिया पोशाक पहनकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
इस दौरान महिलाओं ने राजस्थानी पारंपरिक गीतों की धुन पर सामूहिक रूप से नृत्य प्रस्तुत किया। लहरिया के आकर्षक रंगों और लोकगीतों की मधुर धुनों ने पुरे आयोजन को राजस्थानी संस्कृति के रंग में रंग दिया। महिलाओं ने पारंपरिक अंदाज में एक दूसरे के साथ उत्सव की खुशियां साझा की। उत्सव में महिलाओ का उत्साह देखते ही बना और कार्यक्रम में मोजूद लोगो ने भी प्रस्तुतियो का आनंद लिया। लहरिया उत्सव में सावन के उल्लास, राजस्थानी लोक संस्कृति और महिला सहभागिता का सुंदर संगम प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर बडी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।
