स्मार्ट हलचल.सुनेल।देवधाम केसरपुरा इन दिनों श्रद्धा और भक्ति का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। देवधाम जोधपुरिया से प्रज्वलित कर लाई गई अखंड ज्योत यहां निरंतर प्रज्वलित है। देवधाम में दो अखंड ज्योत के साथ अखंड धूना भी लगातार चल रहा है। देवनारायण भगवान की भक्ति में यहां प्रतिदिन हर पहर आरती का आयोजन होता है। सुबह 4 बजे मंगल आरती के बाद सुबह 8 बजे, दोपहर 12 बजे, शाम 4 बजे और रात 8 बजे आरती होती है। आरती के दौरान श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लेते हैं। श्रद्धालुओं की सेवा के लिए देवधाम में हीरामन बाबा के नाम से गौशाला भी बनाई गई है। यहां आने वाले भक्तों को दूध, छाछ और राबड़ी का प्रसाद उपलब्ध कराया जाता है। वहीं देवधाम में अखंड रामायण पाठ भी लगातार जारी है। आयोजकों के अनुसार रामायण पाठ प्रभु इच्छा तक चलता रहेगा। इससे पूर्व भी यहां 14 माह तक अखंड रामायण पाठ का आयोजन हो चुका है। आगामी समय में देवधाम केसरपुरा में 111 महाकुंडी यज्ञ का भव्य आयोजन प्रस्तावित है। इस दौरान हीरामन बाबा की स्थापना की जाएगी। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। देवनारायण भगवान और हीरामन बाबा की कृपा से देवधाम केसरपुरा श्रद्धा, सेवा और भक्ति का केंद्र बनता जा रहा है।
