चित्तौड़गढ़, स्मार्ट हलचल। अखिल भारतीय कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र पाल गौतम, प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री ममता भूपेश, पूर्व राज्यमंत्री सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत एवं संभाग प्रभारी देवेन्द्र दयाल के निर्देशानुसार एवं सहमति से कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के चित्तौड़गढ़ जिलाध्यक्ष एडवोकेट राकेश घारू ने चित्तौड़गढ़ ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष चेतन जटिया द्वारा गठित ब्लॉक कार्यकारिणी की घोषणा की।नवगठित चित्तौड़गढ़ ग्रामीण ब्लॉक कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर नारायणी बाई रेगर, बाबूलाल नायक, मुकेश रेगर, कालूराम जटिया, लोकेश रेगर, रतनलाल सालवी, मोहन नायक, लेहरूलाल जटिया, भोपराज जटिया एवं उदयराम खटीक को मनोनीत किया गया।
महासचिव पद पर जगदीश सालवी, मनोहर मेघवाल, मुकेश जटिया, अमित जटिया, उदयराम खटीक, लक्ष्मण भांबी, मोहनलाल सालवी, देवीलाल रेगर, किशनलाल रेगर एवं अनिल राठौड़ को जिम्मेदारी दी गई है।
कोषाध्यक्ष पद पर शंभू जटिया को मनोनीत किया गया। वहीं सचिव पद पर निलेश जटिया, रतन जटिया, शंकर रावल, कन्हैयालाल जटिया, गोविन्द जटिया, तुफान रावल, राधू जटिया, कालू हरिजन, नारायण रावल, रतन जटिया, कैलाश रावल, प्रकाश जटिया, रतन भांबी, रतन सालवी, पप्पूलाल छपरीबंद, नारायण जटिया, कमलेश जटिया, भेरूलाल जटिया, सुरेश जटिया, हजारी जटिया, ओमप्रकाश घारू, सचिन घारू एवं अजय घारू को मनोनीत किया गया।
विधि सलाहकार के रूप में एडवोकेट नारायण परमार, एडवोकेट किशन मेघवाल एवं एडवोकेट मुकेश रेगर को जिम्मेदारी दी गई है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को ग्रामीण क्षेत्र में और अधिक मजबूत बनाने, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की नीतियों एवं कार्यक्रमों को आमजन तक पहुंचाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई गई।
