गंगापुर में युवा अध्यापक संगोष्ठी का आयोजन

(शताब्दी वर्ष पर युवा आधारित कार्यक्रम)
गंगापुर

(दिनेश लक्षकार)

स्मार्ट हलचल|राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड गंगापुर के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में युवा आधारित कार्यक्रम के अंतर्गत युवा अध्यापक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में प्रान्त प्रौढ़ कार्य प्रमुख सियाराम एवं अखिल भारतीय साहित्य परिषद के आयाम प्रमुख जगजितेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
दोनों वक्ताओं ने शिक्षकों को भारत की गौरवशाली परंपराओं, गौरवशाली इतिहास, महापुरुषों तथा प्राचीन आविष्कारों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि भारत की इन गौरवशाली परंपराओं को भावी पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य है। साथ ही संस्कारवान और चरित्रवान नागरिक बनाकर भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आग्रह किया। हिंदू विचार, नागरिक कर्तव्य, स्वत्त्व बोध के माध्यम से वर्तमान उभरते हुए भारत और भविष्य के भारत के निर्माण हेतु आह्वान भी किया गया।
कार्यक्रम की प्रस्तावना बालूराम कुमावत ने रखी। संगोष्ठी में विभाग मुख्य मार्ग प्रमुख दिलीप तुरकिया, सीबीईओ नरोत्तम दाधीच, एसीबीईओ माधव सिंह बड़वा, प्रधानाचार्य गोवर्धन लाल स्वर्णकार, लाल सिंह राठौड़ सहित अनेक शिक्षक बंधुओं ने भाग लिया।