रामपुरा में जनऔषधि मेडिकल शॉप का शुभारंभ, 355 प्रकार की जेनेरिक दवाएं उपलब्ध

कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराना जनऔषधि केंद्र का उद्देश्य : नरेन्द्र कृष्ण बिरला

कोटा। स्मार्ट हलचल|कोटा जिले के उपभोक्ता होलसेल भंडार की ओर से रामपुरा में प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि मेडिकल शॉप का शुभारंभ किया गया। भंडार के उपाध्यक्ष नरेन्द्र कृष्ण बिरला ने विधिवत फीता काटकर मेडिकल शॉप का उद्घाटन किया। केंद्र पर शुरुआत में 355 प्रकार की जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
भंडार की महाप्रबंधक बीना बैरवा ने बताया कि रामपुरा क्षेत्र में शुरू किए गए इस जनऔषधि मेडिकल शॉप के माध्यम से आमजन को किफायती दरों पर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। केंद्र पर विभिन्न श्रेणियों की जेनेरिक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।
उद्घाटन अवसर पर उपाध्यक्ष नरेन्द्र कृष्ण बिरला ने कहा कि प्रधानमंत्री की जनऔषधि योजना के उद्देश्य को धरातल पर पहुंचाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण प्रयास है। आमजन को गुणवत्तापूर्ण दवाएं कम कीमत पर उपलब्ध हों, इसके लिए ऐसे केंद्रों का विस्तार आवश्यक है।
भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष एवं सांसद ओम बिरला के प्रयासों का उद्देश्य कोटा की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ किफायती दरों पर दवाएं उपलब्ध कराना है। स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए मेडिकल कॉलेज एवं एमबीएस अस्पताल सहित विभिन्न स्तरों पर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जनऔषधि केंद्रों के माध्यम से आमजन को कम कीमत पर दवाएं उपलब्ध होने से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को विशेष लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम में भंडार के उपाध्यक्ष नरेन्द्र कृष्ण बिरला, संचालक अशोक कुमार मीणा, महीप सिंह सोलंकी, इन्द्रमल जैन, धीरेन्द्र पाल सिंह, पारस खींची, राजेन्द्र कुमार खंडेलवाल, उषा न्याती, खुशबु बिरला, विष्णु कंवर एवं दिशा गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।