दो महीने से खराब पनघट, वार्ड 6 के लोगों को परेशानी; पालिका को दिया ज्ञापन

गंगापुर …

स्मार्ट हलचल|नगर पालिका गंगापुर के वार्ड संख्या 6 में सराय स्कूल के पास तथा सिनेमा वाली गली में स्थित दोनों पनघट पिछले करीब दो महीने से खराब पड़े हैं। पेयजल की सुविधा प्रभावित होने से स्थानीय नागरिकों, विशेषकर महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रामप्रसाद माली ने बताया कि दोनों पनघट खराब होने की शिकायत करीब दो माह पूर्व नगर पालिका के शिकायत रजिस्टर में भी दर्ज कराई गई थी, लेकिन अभी तक उनकी मरम्मत नहीं होने से समस्या जस की तस बनी हुई है।
इसी समस्या को लेकर गुरुवार को स्थानीय निवासी विद्याधर जायसवाल एवं राम प्रसाद माली नगर पालिका भवन पहुंचे और पनघट प्रभारी को लिखित शिकायत देकर दोनों पनघटों को शीघ्र दुरुस्त करवाने का आग्रह किया।
स्थानीय नागरिकों ने कहा कि आमजन की मूलभूत जरूरत से जुड़ी पेयजल सुविधा को लेकर दो महीने तक इंतजार करवाना उचित नहीं है। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि दोनों खराब पनघटों की तत्काल मरम्मत करवाकर उन्हें चालू किया जाए, ताकि वार्डवासियों को राहत मिल सके।
स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे समस्या को उच्च अधिकारियों के समक्ष भी उठाएंगे।