रायपुर में पहली बार पालकी में सवार होकर निकले महादेव ,कावड़ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

किशन खटीक
स्मार्ट हलचल|रायपुर 23 अगस्त रायपुर के प्रसिद्ध श्री ऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पर लगभग 100 से अधिक कावड़िये ने कोठारी नदी थला से रायपुर ऋण मुक्तेश्वर तक कावड़ यात्रा निकाली कावड़ यात्रा जैसे ही रायपुर में प्रवेश करी तो अखाड़ा बालाजी से पहली बार भगवान महादेव की भव्य पालकी कावड़ यात्रा में परिवर्तित हुई। इस दौरान महादेव को उज्जैन महाकाल से आई आकर्षक पालकी में विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया। पालकी में सवार महादेव के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कावड़ यात्रियों ने पवित्र जल लेकर भगवान शिव का जयघोष करते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से यात्रा निकाली। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर पालकी का स्वागत किया। पूरे मार्ग में “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयकारों से वातावरण शिवमय हो गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान महादेव की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। पहली बार पालकी में महादेव के नगर भ्रमण को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला कावड़ यात्रा ऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पहुंची जहां सभी कावड़ियों ने महादेव पर जलाभिषेक किया तत्पश्चात महाआरती हुई जहाँ श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया जहां बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एवं युवा श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों और जयकारों के साथ माहौल को भक्तिमय बना दिया। आयोजन को लेकर नगरवासियों में भी खासा उत्साह रहा।