बरसों पुरानी मांग पूरी, कोटड़ी बस स्टैंड की बदलेगी तस्वीर

:- सीसी सड़क का निर्माण शुरू, ग्रामीणों ने विधायक का जताया आभार
राजेन्द्र बबलू पोखरना
कोटड़ी।
स्मार्ट हलचल|कस्बे के नए बस स्टैंड पर लंबे समय से चली आ रही सीसी सड़क निर्माण की मांग आखिरकार शुरू हो गई। सोमवार को बस स्टैंड परिसर में सीसी सड़क निर्माण कार्य शुरू किया गया। कार्य शुरू होने से बस स्टैंड की बदहाल सड़क से यात्रियों एवं वाहन चालकों को राहत मिलने की उम्मीद है। भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सेन ने बताया कि नए बस स्टैंड पर लंबे समय से सीसी सड़क निर्माण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा के समक्ष सड़क निर्माण की मांग रखी थी। विधायक के प्रयासों के बाद अब निर्माण कार्य शुरू हो गया है। निर्माण कार्य शुरू होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने विधायक गोपीचंद मीणा का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सीसी सड़क बनने से बस स्टैंड परिसर में आवागमन सुगम होगा और यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी। इस दौरान पूर्व प्रधान जमनालाल डीडवाना, राजू तेली, निर्मल लोढ़ा, श्री कल्याण आचार्य, अनिल तिवाड़ी, राघव आचार्य, देबीलाल जाट, रामजस जाट, ओम सुवालका, कैलाश मेघवंशी, अनिल लोढ़ा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।