भरत देवड़वाल
*भाजपा सरकार द्वारा आरक्षण में अनैतिक बदलाव के विरोध में कांग्रेस का बड़ा फैसला -बीजेपी पर आरोप*
जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कार्यालय आदेश क्रमांक 2190, दिनांक 24/08/2026 जारी कर आरक्षण बचाओ प्रकोष्ठ का गठन किया है।आदेश के अनुसार, राजस्थान प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), EWS, MBC, महिला, भूतपूर्व सैनिक आदि वर्गों के आरक्षण में किये जा रहे अनैतिक बदलावों से इन वर्गों को होने वाले नुकसान से बचाने एवं राजनीतिक प्रतिनिधित्व के आरक्षण को सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकोष्ठ का गठन किया गया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा ने जस्साराम चौधरी, रिटायर्ड RAS, 250/106, प्रताप एनक्लेव, हल्दीघाटी मार्ग, महल रोड, जगतपुरा, जयपुर निवासी को इस प्रकोष्ठ का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है।
