रक्षाबंधन पर बस चालकों-परिचालकों की कलाई भी बांधें राखी

महेन्द्र नागौरी

भीलवाड़ा|स्मार्ट हलचल|रक्षाबंधन पर इस बार उन हाथों को भी राखी बांधने की पहल होगी, जो बहनों को उनके भाइयों तक पहुंचाते हैं। Indian Trinity Group ने बहनों से अपील की है कि यात्रा के दौरान बस, ट्रेन या अन्य परिवहन साधनों के चालक-परिचालकों की कलाई सूनी दिखे तो उन्हें भी राखी बांधकर सम्मान दें।
भीलवाड़ा में विशेष पहल: महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा श्रीमती डिम्पल शर्मा के नेतृत्व में रोडवेज एवं निजी बस स्टैंड पर बस चालकों-परिचालकों को राखी बांधकर मिठाई खिलाई जाएगी।
ग्रुप अध्यक्ष गजानंद बोहरा ने महिला एवं सामाजिक संगठनों से अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर एक राखी उन हाथों के नाम भी हो, जो अपना त्योहार छोड़कर दूसरों को उनके अपनों से मिलाने में जुटे रहते हैं।