बाबा रामदेव दर्शननाथ पैदल संघ रवाना

मनोहर लाल पंवार

गिड़ा।स्मार्ट हलचल|ग्राम पंचायत शहर के धुड़ाणीयो की ढाणी से रविवार को 13 वीं बार बाबा रामदेव पैदल दर्शननाथ जत्था गाजे बाजे के साथ रवाना हुआ, खीयाराम सारण ने बताया की पैदल जत्थे को पूर्व वार्ड पंच रामाराम कड़वासरा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। संघ संचालक महेन्द्र कड़वासरा के नेतृत्व में हर वर्ष की भांति 13वीं बार पैदल यात्रा रणुजा धाम रामदेव बाबा रामसापीर के दर्शन के लिए बालाजी नवयुवक मंडल संघ के 30 सदस्य दर्शन के लिए रवाना हुए यह पैदल दर्शननाथ जत्था 1 नवम्बर को रामदेवरा पहुंचेंगे जहां बाबा रामदेव के दर्शन, पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि के साथ अमन चैन व चैत्र में खुशहाली की कामना करेंगे।

* *इस अवसर पर ये रहे मौजूद*
* संघ अध्यक्ष मूलाराम फौजी, पूर्व वार्डपंच रामाराम , अध्यापक सोनाराम,ओमप्रकाश गौड़, दिनेश गौड़, बालाराम, अमराराम, महेन्द्र सारण, मूलाराम, तेजाराम, चोखाराम, गणेश, मदन, राजेन्द्र, कुलदीप, पप्पू सियाग, सतीश वेरड सहित आदि भक्त मौजूद रहे।