पीढ़ियों से संस्कारों की विरासत को संजोए है — राजेश कृष्ण बिरला
श्रावण पूर्णाहुति पर सेवा-संस्कार का संगम, श्री माहेश्वरी पंचायत ने करवाया 101 ब्राह्मण भोज
35 वर्षों से कायम सेवा और संस्कार की परंपरा, श्रावण पूर्णाहुति पर 101 ब्राह्मणों का भोज
कोटा। स्मार्ट हलचल|श्रावण मास की पूर्णाहुति के पावन अवसर पर श्री माहेश्वरी पंचायत, कोटा की ओर से ब्राह्मण भोज का आयोजन किया गया। धार्मिक परंपरा और सेवा भाव से ओतप्रोत इस आयोजन में 101 ब्राह्मणों को विधिवत एवं श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के उपसभापति राजेश कृष्ण बिरला ने आराध्य देव भगवान महेश से समाज एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन हमारी समृद्ध परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ ही समाज में सेवा, संस्कार, सद्भाव और एकजुटता की भावना को भी मजबूत करते हैं।
श्री माहेश्वरी पंचायत के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जाखेटिया ने बताया कि पंचायत द्वारा यह आयोजन विगत 35 वर्षों से अधिक समय से निरंतर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्रावण मास की पूर्णाहुति पर आयोजित ब्राह्मण भोज हमारी धार्मिक एवं सामाजिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है और समाज की सेवा भावना को निरंतर आगे बढ़ाने का माध्यम भी है।
पंचायत के मंत्री रामचरण धूत ने बताया कि कार्यक्रम में 101 ब्राह्मणों को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी समाजबंधुओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जाखेटिया, मंत्री रामचरण धूत, कोषाध्यक्ष बृजगोपाल भराड़िया, पूर्वी राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष महेशचंद अजमेरा, जिला अध्यक्ष सुरेश काबरा, माहेश्वरी समाज के उपाध्यक्ष नंदकिशोर काल्या, गोरधन खुवाल, सेवा संस्थान अध्यक्ष प्रमोद भंडारी, सचिव दामोदर मूंदड़ा, मनीष नकलक, राजेंद्र शारदा, घनश्याम मूंदड़ा, किशनलाल काबरा, पंचायत उपाध्यक्ष सत्यनारायण चाड़क, पुरुषोत्तम बलदुआ, रविंद्र झंवर, पुरुषोत्तम गुप्ता, दयाशंकर लड्ढा, विनय काबरा, किशनबिहारी आगसूद सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे।
