सुमित का राजस्थान फुटबॉल टीम में चयन

स्मार्ट हलचल|राजस्थान फुटबॉल संघ एवं जिला फुटबॉल संघ नागौर के तत्वाधान में हुई 17 वर्षीय बालक फुटबॉल प्रतियोगिता में भीलवाड़ा टीम के खिलाड़ी सुमित के अच्छे प्रदर्शन के बदोलत राजस्थान टीम में चयन किया गया संघ के अध्यक्ष लादू लाल तेली ने बताया कि शाहपुरा के सुमित के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए छत्तीसगढ़ के नाराणपुरा में होने वाले (बी सी रॉय ट्रॉफ़ी) राष्ट्रीय स्तरीय 17 वर्षीय बालक फुटबॉल प्रतियोगिता में चयन किया हे संघ के सचिव कैलाश चंद्र खटीक ने जिला फुटबॉल संघ के सभी कोचों पदाधिकारियों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए बताया कि आने वाले समय में राजस्थान में भीलवाड़ा का प्रदर्शन काफ़ी बढ़ेगा और आने वाले समय में राजस्थान फुटबॉल टीम में भीलवाड़ा के एक से अधिक खिलाड़ी खेलेंगे और जिले के साथ साथ प्रदेश का नाम रोशन करेंगे राजस्थान का पहला मैच 1 सितंबर को बिहार के साथ खेला जाएगा इसी के साथ ओम प्रकाश काबरा भेरू लाल जीनगर दुर्गेश जोशी शंकर लाल जीनगर जगदीश बुनकर कैलाश चंद्र कोठारी डालचंद चंदेल दिनेश सेन सदीक लुहार विनोद रूनवाल मिथलेश मारु महेश शर्मा चेतन शर्मा लोकेंद्र सिंह महेंद्र वैष्णव प्रहलाद सिंह सिद्धार्थ पोरवाल आदि मौजूद रहे