101 कलशों की भव्य यात्रा के साथ ग्राम कुरेडी में कथा का शुभारंभ

नरेश कुरेडा

पीपलू|स्मार्ट हलचल|उपखंड क्षेत्र के ग्राम कुरेडी में आज धार्मिक माहौल के बीच 101 कलशों की भव्य कलश यात्रा निकालकर कथा का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा पूरे गांव के मुख्य मार्गों एवं सियाखपुरे का चक्कर लगाते हुए निकाली गई।बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने सिर पर कलश धारण कर कलश यात्रा में भाग लिया। यात्रा के दौरान भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

कलश यात्रा सियाखपुरे का चक्कर लगाकर बालाजी मंदिर पहुंची, जहां विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कलशों की स्थापना की गई। इसके बाद आज से बालाजी मंदिर में ही श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और श्रीमद्भागवत कथा का रसपान करेंगे।