मंडावर नगरपालिका चुनाव में बड़ा उलटफेर: 14 फोर्म रद्द एवं 33 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया, अब 122 उम्मीदवार मैदान में

नीरज मीणा

मंडावर।स्मार्ट हलचल/नगरपालिका चुनाव को लेकर मंडावर में चल रही राजनीतिक हलचल के बीच गुरुवार को नामांकन वापसी के दिन बड़ा घटनाक्रम सामने आया। नगरपालिका चुनाव के लिए कुल 169 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। जिसमे 14 उम्मीदवारो के फोर्म रद्द हो चुके थे।
नामांकन वापसी की निर्धारित प्रक्रिया के दौरान 33 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए। इसके बाद अब नगरपालिका चुनाव के मैदान में 122 उम्मीदवार शेष रह गए हैं।
नामांकन वापसी के साथ ही अब वार्डों में चुनावी मुकाबले की तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है। पिछले कई दिनों से नामांकन दाखिल करने के बाद प्रत्याशी अपने-अपने वार्डों में जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए थे। वहीं नामांकन वापसी को लेकर भी प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों की निगाहें टिकी हुई थीं।
33 प्रत्याशियों की वापसी से बदले चुनावी समीकरण
33 उम्मीदवारों के चुनाव मैदान से हटने के बाद कई वार्डों में मुकाबले के समीकरण बदलने की संभावना है। भाजपा और कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के साथ बड़ी संख्या में निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी चुनावी मैदान में उतरकर मुकाबले को रोचक बना दिया था। अब नामांकन वापसी के बाद प्रत्याशियों के बीच आमने-सामने की राजनीतिक रणनीति और जनसंपर्क अभियान तेज होने की उम्मीद है।
नामांकन वापसी के बाद अब 122 प्रत्याशियों के बीच नगरपालिका की सीटों के लिए चुनावी मुकाबला होगा। प्रत्याशियों द्वारा अपने-अपने वार्ड में मतदाताओं से संपर्क साधने, बैठकें करने और समर्थन जुटाने का दौर शुरू हो गया है।
राजनीतिक दलों के सामने चुनौती
नामांकन प्रक्रिया के दौरान कई वार्डों में एक से अधिक दावेदारों द्वारा नामांकन दाखिल किए जाने से राजनीतिक दलों के सामने भी चुनौती की स्थिति बनी हुई थी। नामांकन वापसी के बाद अब पार्टी प्रत्याशियों और निर्दलीय उम्मीदवारों के बीच मुकाबले को लेकर तस्वीर स्पष्ट होने लगी है।
विशेष रूप से निर्दलीय प्रत्याशियों की मौजूदगी कई वार्डों में चुनावी परिणाम को प्रभावित कर सकती है। अब प्रत्याशी मतदाताओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए पूरी ताकत झोंकेंगे।
अब चुनाव प्रचार पकड़ेगा जोर
नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब चुनाव प्रचार में तेजी आने की संभावना है। प्रत्याशी घर-घर संपर्क, नुक्कड़ बैठकें, समर्थकों की बैठक और वार्ड स्तर पर जनसंपर्क के जरिए मतदाताओं को अपने पक्ष में करने का प्रयास करेंगे।
मंडावर नगरपालिका चुनाव में अब 122 उम्मीदवारों की दावेदारी के साथ मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है। आने वाले दिनों में किस वार्ड में किस प्रत्याशी के बीच सीधा मुकाबला बनता है और कहां निर्दलीय उम्मीदवार समीकरण बिगाड़ते हैं, इस पर सभी की नजर रहेगी।