नगर निकाय चुनाव में 35 वार्डो में कुल 97 प्रत्याशी मैदान तैनात है

भाजपा व कोंग्रेस के बिगाड़ सकते हैं समीकरण

बी एम राठौर
न्यूज
सांगोद |स्मार्ट हलचल|सांगोद नगर पालिका के वार्ड संख्या 1 से 35 तक भरे गए नामांकन वापसी का समय गुजरने के बाद स्थिति अब साफ हो गई है,अब कौनसे वार्ड में किसी के बीच सीधी टक्कर होगी।वहीं कई वार्डो में भारी कशमकश व मान मनुहार के बाद भी निर्दलीय नाम वापसी के लिए राजी नहीं हुए तथा ऐसे कई बागी जो टिकट नहीं मिलने से रूष्ठ थे,अब वह भाजपा व कांग्रेस दोनों दलों के लिए जीत का अंतर कम करने का काम करेगें।एनवक्त तक ऐसे बागियों को मनाने के प्रयत्न भाजपा व कांग्रेस के दिग्गजों द्वारा किए जाते रहे लेकिन टिकट नहीं मिलने की नाराजगी उनके मंसूबों को पूरा नहीं कर सकी,वहीं कई बागी दबाव पडने की स्थिति को भांपते हुए एक दिन पूर्व ही भूमिगत हो गए थे,ऐसे बागी दूसरे दिन अंतिम समय भी भाजपा व कांग्रेस के दिग्गजों की नजरे से दूर रहे।चुनाव शाखा अधिकारी राधेश्याम पंकज ने जानकारी देते हुए बताया कि 108 प्रत्याशियों में से गुरूवार को 11ं निर्दलीयों ने अपने नामांकन वापस लिए,इससे पूर्व बुधवार को भी 7 नामांकन वापस लिए गए थे,इस प्रकार कुल नामांकन वापस लेने वालों की संख्या अब बढकर 18 हो गई है, अब केवल 97 प्रत्याशी मैदान में रहे है ।
किन वार्डो में किसने लिया नाम वापसः-नगर पालिका सांगोद के वार्ड संख्या 2 से अशोक कुमार,वार्ड 7 से सीताराम,वार्ड 8 से रामावतार,वार्ड 15 से असलम हुसैन,असगर हुसैन अंसारी,वार्ड 20 से मनीष रेगर,वार्ड 21 नोमिनेष वैष्णव,जितेश सुमन,वार्ड 23 वेकेटेश्वर,वार्ड 26 मोहम्मद जुबैर,मोहम्मद आदिल खान,वार्ड 28 से शाहिना बानों,वार्ड 29 कंचन शर्मा,वार्ड 32 हरिओम नामा,वार्ड 33 दृष्टि सुमन,ममता शर्मा,वार्ड 35 से भवानीशंकर,देवकीनंदन रेगर ने अपने नामांकन वापस ले लिए है,इसके बाद इन वार्डो में अब शेष बचे प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा।