देवपुरा पंचायत के मंडोला गांव की सड़क बदहाल, राहगीरों का चलना मुश्किल

कोटा

कोटा: स्मार्ट हलचल|दीगोद कस्बे में देवपुरा ग्राम पंचायत के गांव मंडोला की मुख्य सड़क की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है। बारिश के बाद सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे, कीचड़ और जलभराव हो गया है, जिससे आने-जाने वाले राहगीरों, स्कूली बच्चों और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क मंडोला को मुख्य सड़क और हाईवे अंडरपास से जोड़ती है, जहां रोजाना सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है। दोनों तरफ झाड़ियां और कांटेदार झाड़ उग आए हैं, जिससे सड़क और भी संकरी हो गई है। रात के समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इस समस्या को कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष विनोद मेघवाल देवपुरा ने प्रमुखता से उठाया है। उन्होंने कहा, “यह सड़क गांव की लाइफलाइन है, लेकिन आज कीचड़ और गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे फिसल कर गिर रहे हैं।” ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और पीडब्ल्यूडी विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की सफाई, झाड़ियों की कटाई और डामरीकरण/ग्रेवल कार्य कराया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *