रमेश चंद डाड
आकोला|स्मार्ट हलचल|राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सवाईपुर में अध्यनरत छात्रा सुश्री गायत्री जाट 28वीं ऑल इंडिया सुरेंद्र सिंह इंटर स्कूल चैंपियनशिप भोपाल मध्य प्रदेश में आयोजित की गई जिसमें गायत्री ने 400 अंकों में से 372 अंक हासिल किया इसका राष्ट्रीय स्तर पर चयन किया गया है इसके पीछे पूरा परिवार का सहयोग रहा गायत्री के माता-पिता श्री नारायण लाल जी जाट ने खुद की बच्ची को विश्व चैंपियन बनने के लिए सर्दी गर्मी वर्षा की
परवाह किए बिना विगत 4 वर्षों से विश्व चैंपियन बनने के लिए प्रयास रत है सवाईपुर से दूर स्थित 35 किलोमीटर कोचिंग सेंटर पर सुबह-शाम अभ्यास करवाने के लिए लेकर आते हैं और जाते हैं उनके पीछे अब तक उनका 4 से 5 लाख का खर्चा आ चुका है
गायत्री का राष्ट्रीय चैंपियन बनने पर वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक श्री अशोक कुमार पोरवाल का भी विशेष मार्गदर्शन रहा एवं कोच श्री आनंद जी राठौड़ द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया गया इस उपलब्धि पर पूरे सवाईपुर में हर्ष की लहर है।