स्मार्ट हलचल|डांग क्रिकेट ग्राउंड पर 10 स्क्वायर SD स्पोर्ट्स एकेडमी आसींद के तत्वावधान में पंचायत समिति प्रीमियर लीग सीजन 1st का भव्य शुभारंभ हुआ।
इस प्रतियोगिता के उद्घाटन कार्यक्रम में अतिथि के रूप में स्थानीय प्रशासक पारसी देवी तेली, भाजपा मंडल अध्यक्ष आसींद फौजमल गुर्जर, नरेश सांड, प्रवीण कुमार सेन, रोहित साहू, विकास शर्मा, रोशनलाल रैगर, गजेंद्र सेन, शंकर लाल मेवाड़ा, अनिल साहू, प्रकाश खटीक बरसनी, पीटीआई देवकरण रेगर, मनोज गुर्जर आदि महानुभाव ने शिरकत की।
एकेडमी संचालक नरेंद्र कुमार रेगर ने बताया कि इस प्रतियोगिता शम्भूगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र की 18 ग्राम पंचायतों की कुल 19 टीमों ने भाग लिया है।
प्रत्येक मैच के बाद लकी ड्रॉ के द्वारा एक विजेता को उपहार दिया जा रहा है और समापन समारोह के दौरान अंतिम लकी ड्रॉ में LED टीवी जितने का मौका मिलेगा।