भरत देवड़वाल
कहीं सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी ने संभाली चुनाव कमान
बगरू-जयपुर।स्मार्ट हलचल|जयपुर नगर निगम के वार्ड 68 से कांग्रेस स्थानीय प्रत्याशी गीता देवी मीणा धर्मपत्नी (जनसेवक) शंकरलाल सिरोली के समर्थन में चलाए जा रहे “मेरा वार्ड मेरा परिवार” जनसंपर्क अभियान के दौरान मतदाताओं का रुझान एकतरफा कांग्रेस के पक्ष में नजर आया।सोमवार को वार्ड 68 में हुए सघन जनसंपर्क के दौरान स्थानीय वार्ड वासियों व कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह मतदाताओं से उनकी मूलभूत सुविधाओं से वंचितों क्षेत्रों का दोहरा कर सशक्त भरोसा देते हुए वार्ड में चोतरफा विकास करने के संकल्प को समझते हुए मतदाताओं का मन जीतने में सफल नजर आए इस दौरान वार्ड 68 वासियों ने जगह-जगह कांग्रेस प्रत्याशी का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत के साथ आश्वस्त किया भारी मतों से विजय बनाने के लिए। क्षेत्र की जनता ने कर्मठ, ईमानदार और कुशल नेतृत्व को कमान सौंपने का मन बना लिया है।
इस जनसंपर्क अभियान में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पार्टी पदाधिकारियों व स्थानीय वरिष्ठ जनों ने विशेष रूप से शिरकत की।
*जनसंपर्क में प्रमुख रूप से मौजूद रहे:*
– *राजेंद्र सिंह अडवाना* – बगरू प्रभारी, कांग्रेस
– *डॉ. प्रकाश मीणा* – पूर्व उप प्रधान, सांगानेर
– *रामावतार मोगरा* – बगरू ब्लॉक अध्यक्ष, कांग्रेस
– *कैलाश मीणा (खारड़ा)* – जगतपुरा ब्लॉक अध्यक्ष, कांग्रेस
– *अशोक चौधरी* – बगरू पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष, आदिवासी मोर्चा जयपुर जिला अध्यक्ष
– पार्षद रेखा मीणा करोल,
अखिल भारतीय बैरवा महासभा के प्रदेश प्रचार मंत्री पंचूराम बेरवा सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य,हरिराम नागरवाल, लक्ष्मीनारायण बैरवा एडिशनल सेवानिवृत्त डायरेक्टर, के के टाटीवाल बैरवा महासभा, सहित
– राजस्थान आदिवासी अधिवक्ता संघ पदाधिकारियों में से एडवोकेट सीताराम गोमलाडू,
सहित कहीं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों फिल्ड में कमान संभालते नज़र आएं,
– *शंकर लाल मीणा* – जनसेवक, सिरोली
– *डॉ. हीरालाल मीणा* – जिला अध्यक्ष, जयपुर ग्रामीण, कांग्रेस
ओमप्रकाश बैरवा, मोजूद रहे,
*कांग्रेस प्रत्याशी गीता देवी के वार्ड वासियों के लिए 6 मुख्य संकल्प -*
1,सरकारी शिक्षा गुणवत्ता 2,सुधार, स्वास्थ्य सुविधा विस्तार, बेहतर 3,सड़क-
4,पानी-बिजली, 5,सीवरेज सुधार, 6,हर वर्ग सम्मान और सबका विकास, शिक्षित कुशल विकसित वार्ड की ओर।
जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान जगह-जगह स्थानीय वार्ड वासियों व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पार्टी का सिंबल समझाते हुए कांग्रेस को भारी बहुमत से विजयी बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला मतदाता, युवा कार्यकर्ता एवं वार्ड वासी मौजूद रहे।