(हरिप्रसाद शर्मा)
पुष्कर/ अजमेर/ स्मार्ट हलचल|तीर्थनगरी पुष्कर में निकाय चुनाव का सियासी संग्राम अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है। चुनाव प्रचार के लिए बचा समय बेहद कम है और इसी के साथ भाजपा, कांग्रेस सहित निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। शहर की गलियों से लेकर वार्डों तक चुनावी हलचल तेज है और प्रत्याशी मतदाताओं के घर-घर दस्तक देकर अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं।
आज शाम 5 बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। इसके बाद न कोई सभा, न रैली और न ही सार्वजनिक प्रचार का दौर चलेगा। लिहाजा प्रचार के आखिरी घंटों को प्रत्याशी अपने लिए सबसे अहम मान रहे हैं। अब पूरा फोकस डोर-टू-डोर कैंपेनिंग पर है, जहां प्रत्याशी मतदाताओं से सीधे संवाद कर रहे हैं और अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं।