कान्हा सुपर मार्ट में भी अवधिपार खाद्य सामग्री मिली, खाद्य सुरक्षा दल ने लिए कई सैंपल
अनिल कुमार खींची
ब्यावर। स्मार्ट हलचल|‘शुद्ध आहार-मिलावट पर वार’ अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा दल ने ब्यावर में अन्नपूर्णा रसोई अमृतकौर अस्पताल, श्री सीमेंट कैंटीन एवं कान्हा सुपर मार्ट का औचक निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान अन्नपूर्णा रसोई में सड़ी-गली व बदबूदार सब्जियां तथा आटा, बेसन और दाल में इल्लियां मिलीं। करीब 25 किलो खराब खाद्य सामग्री जब्त कर मौके पर नष्ट कराई गई।वहीं कान्हा सुपर मार्ट में ब्रेड, चिप्स, नमकीन, दलिया, शक्कर और जूस सहित अन्य अवधिपार सामग्री मिली, जिसे मौके पर नष्ट कराया गया। खाद्य सुरक्षा दल ने सूखे मेवे, घी, तेल और आटे के नमूने लेकर जांच के लिए अजमेर लैब भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।कार्रवाई के दौरान संबंधित प्रतिष्ठानों को खाद्य सामग्री की गुणवत्ता एवं स्वच्छता बनाए रखने तथा भविष्य में ऐसी अनियमितता नहीं करने के लिए पाबंद किया गया। कार्रवाई जिला कलक्टर कमल राग गीणा के निर्देशन एवं सीएमएचओ डॉ. संजय गहलोत के मार्गदर्शन में की गई।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी नारायण सिंह, विक्रम बेडा, कुलदीप सिंह एवं दशरथ सिंह कार्रवाई में शामिल रहे। सीएमएचओ डॉ. गहलोत ने आमजन से अपील की कि खाद्य सामग्री खरीदते समय पैकिंग व निर्माण तिथि, निर्माता का विवरण और अन्य आवश्यक जानकारी जांचकर ही सामग्री खरीदें।