महेन्द्र नागौरी
नगरीय निकाय चुनाव के चलते लिया गया फैसला, राजस्थान के सभी न्यायालयों पर लागू होगा
भीलवाड़ा|स्मार्ट हलचल|नगरीय निकायों के आम चुनावों का असर अब न्यायिक कार्यक्रम पर भी पड़ा है। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देश पर 12 सितंबर 2026, शनिवार को प्रस्तावित तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत की तारीख बदल दी गई है।
अब यह राष्ट्रीय लोक अदालत 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को आयोजित होगी।
नगरीय निकाय चुनावों के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है, ताकि चुनावी प्रक्रिया और न्यायिक गतिविधियों में किसी प्रकार का व्यवधान न हो। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार समस्त न्यायालयों में 12 सितंबर को प्रस्तावित लोक अदालत का आयोजन स्थगित कर नई निर्धारित तिथि 10 अक्टूबर को किया जाएगा।
इस बदलाव के साथ लोक अदालत में प्रकरणों के निस्तारण के लिए संबंधित पक्षकारों को अब 10 अक्टूबर की नई तारीख के अनुसार तैयारी करनी होगी।