62 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श सेवाओं का लाभ
अनिल कुमार खींची
ब्यावर। स्मार्ट हलचल|महावीर इंटरनेशनल डायमंड, ब्यावर के तत्वावधान में अजय कुमार चोपड़ा की पुण्य स्मृति में अंकुर चोपड़ा के सहयोग से रविवार को महावीर चिकित्सा सेवा संस्थान में 284वां निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 62 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर में डॉ. सी.एल. परिहार, डॉ. बी.सी. सोढ़ी तथा चर्म एवं सौंदर्य रोग विशेषज्ञ डॉ. कमल आर.सी. पुरोहित ने मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। इस दौरान 48 मरीजों की शुगर, 42 की ब्लड प्रेशर एवं 8 मरीजों की ईसीजी जांच की गई। वहीं, 11 मरीजों ने नर्सिंग सुविधा का लाभ लिया।
महावीर इंटरनेशनल डायमंड के चेयरमैन वीर सुशील छाजेड़ ने चोपड़ा परिवार का सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने आमजन से प्रत्येक रविवार आयोजित होने वाले निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि नियमित स्वास्थ्य जांच एवं समय पर चिकित्सकीय परामर्श स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
शिविर के दौरान चेयरमैन वीर सुशील छाजेड़, वीर डॉ. बी.सी. सोढ़ी एवं वीर डॉ. सी.एल. परिहार उपस्थित रहे।