महुवा विधानसभा की महुआ व मंडावर नगर पालिका में अध्यक्ष को लेकर सियासी हलचल तेज: मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा पहुंचे बाड़ेबंदी के रिसोर्ट, विधायक राजेन्द्र मीणा का मनाया जन्मदिन

नीरज मीणा

स्मार्ट हलचल/महुवा विधानसभा क्षेत्र के महुवा व मंडावर नगर पालिका के अध्यक्ष के पद के चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इसी बीच सोमवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा महुवा व मंडावर नगर पालिका के जीते हुए पार्षदों की बाड़ेबंदी मैं पार्षदों से मिलने एक निजी रिसोर्ट पहुंचे।
*विधायक राजेंद्र मीणा के जन्मदिन पर काटा केक -*
आज ही महुवा विधायक राजेन्द्र मीणा का जन्मदिन भी था रिसोर्ट पहुंचे मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने भाजपा से जीते हुए प्रत्याशियों के साथ अन्य समर्थकों की उपस्थिति में रिसोर्ट में ही विधायक राजेन्द्र मीणा का मुंह मीठा कराकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विधायक के पालतू तोते *’मिट्ठू’* को हाथ पर बैठाकर मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने केक भी काटा। यह नजारा वहां मौजूद सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।

*पार्षदों से वन-टू-वन चर्चा -*
सूत्रों के अनुसार मंत्री डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने महुवा और मंडावर नगर पालिका के बाड़ेबंदी में मौजूद पार्षदों को जीत के लिए बधाई देते हुए पार्षदों से अलग-अलग वन-टू-वन चर्चा की। चेयरमैन पद को लेकर रणनीति पर मंथन किया गया।
बताया जा रहा है कि महुवा नगर पालिका में जनरल सीट होने के चलते वैश्य, ब्राह्मण और गुर्जर समाज के प्रत्याशी अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी जता रहे हैं, जबकि मंडावर में एसटी वर्ग से अध्यक्ष बनना तय है। दोनों ही जगह भाजपा की ओर से दावेदारों में अपने-अपने दावे पेश करते के चलते खींचतान जारी है।

*जन्मदिन पर बधाईयों का तांता -*
उधर विधायक राजेन्द्र मीणा को जन्मदिन पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। _”आयुष्मान् भव, यशस्वी भव, धर्मेण पन्थानमनुगच्छ।”_ ईश्वर से यही प्रार्थना है कि उनके जीवन में सदैव सुख, स्वास्थ्य और सफलता बनी रहे। जिस आत्मीयता, सरलता और समर्पण के साथ वे क्षेत्रवासियों की सेवा कर रहे हैं, वह निरंतर मजबूत होती रहे। महुवा की जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है।
राजनीतिक जानकारों की मानें तो मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा का यह दौरा बाड़ेबंदी में बंद पार्षदों में जोश भरने और चेयरमैन चुनाव से पहले एकजुटता दिखाने के लिए अहम कदम माना जा रहा है।