बच्चों ने उकेरे गणेशजी के आकर्षक चित्र

अनिल कुमार खींची

ब्यावर। स्मार्ट हलचल|नेहरू गेट स्थित रूचिका आर्ट एंड एक्टिविटी क्लासेज में बच्चों ने भगवान गणेश के आकर्षक चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने रंगों एवं विभिन्न कलात्मक माध्यमों का उपयोग करते हुए गणेशजी के मनमोहक चित्र तैयार किए।इस दौरान बच्चों में खासा उत्साह रहा। बच्चों ने गणेशजी के पारंपरिक स्वरूप के साथ अपनी कल्पनाओं को भी चित्रों में उकेरा। आयोजन का उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था एवं कला के प्रति रुचि विकसित करना रहा।

चित्रकला गतिविधि में मनन जांगिड़, नेहल, रिद्धि रूनीवाल, माही आगीवाल, आध्या भंडारी, विरधी ओस्तवाल, एकता सोनी, प्रसूना सैनी, यक्ष सैन, अलवीरा और गुनगुन सैन ने भाग लिया। आयोजकों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियों से बच्चों को अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है।