गंगापुर
(दिनेश लक्षकार)
स्मार्ट हलचल|श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा द्वारा तेरापंथ के अष्टमचार्य श्रीमद कालूगणी का 91 वा महाप्रयाण दिवस मनाया गया lमहाप्रयाण दिवस पर नगर के आमली मार्ग स्थित पूज्य श्री कालुगणी समाधि स्थल पर धम्म जागरण का कार्यक्रम आयोजित किया गयाl
वंदना के पश्चात कार्यक्रम प्रारंभ हुआ, जिसमें चहक रांका द्वारा मंगलाचरण किया गयाl तत्पश्चात विजयनगर से समागत सुरमलिका निशा हिंगड़ एंड पार्टी द्वारा गीतों की प्रस्तुति दी गईl भगवान पारसनाथ, आचार्य श्री भिक्षु,आचार्य श्री कालूगणी पर आधारित गीतों का संगान किया गया । गायक कलाकार ने अपनी प्रस्तुतिया इतनी खूबसूरती से दी की उपस्थित श्रोता झूमते नजर आए । गुरुदेव की आरती के पश्चात धम्म जागरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ l
कार्यक्रम में महिला मंडल द्वारा गंगापुर की धरती तुझे बुलाए गीतिका की प्रस्तुति दी गई l इससे पूर्व स्थानीय कालू कल्याण कुंज से महाप्रयाण (चरमोत्सव) रैली प्रारंभ हुई जो नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई समाधि स्थल पहुंची ।रैली संपन्न होने के पश्चात समाधि स्थल पर कालूगणी का जप अनुष्ठान किया गया संपूर्ण कार्यक्रम में तेरापंथ सभा, युवक परिषद, महिला मंडल व अणुव्रत मंच की सदस्यों का योगदान रहाl कार्यक्रम में समीपवर्ती गांवो के श्रद्धालुओं की भी सहभागिता रहीl