चित्तौड़गढ़ (स्मार्ट हलचल)चित्तौड़गढ़ में रविवार को आमेटा समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक वरिष्ठ समाजसेवी इन्द्र लाल आमेटा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समाज के चहुंमुखी विकास, सामाजिक एकता, प्रतिभा सम्मान और संगठनात्मक विस्तार को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें जगदीश प्रसाद आमेटा को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने समाज भवन हेतु भूमि आवंटन एवं भवन निर्माण कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण कराने का संकल्प लिया।
होली-दीपावली मिलन, स्नेहभोज व शिक्षा सहयोग पर मुहर
बैठक में सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने के लिए वर्ष में दो बार होली व दीपावली मिलन समारोह तथा एक बार स्नेहभोज आयोजित करने का निर्णय लिया गया। मिलन समारोह हेतु प्रति परिवार 500 रुपये वार्षिक सहयोग राशि समारोह से पूर्व एकत्रित की जाएगी, वहीं स्नेहभोज हेतु सहयोग राशि खर्च के अनुसार आपसी सहमति से तय होगी। साथ ही समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने हेतु पुरस्कृत करने तथा निर्धन मेधावी छात्र-छात्राओं को अध्ययन हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान करने का प्रस्ताव भी ध्वनिमत से पारित किया गया।
पंजीकृत नाम से खुलेगा बैंक खाता
समाज संस्था जिस नाम से पंजीकृत (रजिस्टर्ड) है, उस नाम से तत्काल प्रभाव से एक बैंक खाता खुलवाने का प्रस्ताव लिया गया। इस खाते का वित्तीय संचालन नवनियुक्त अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष के संयुक्त हस्ताक्षरों से अधिकृत किया गया है।
🛑 नवनिर्वाचित कार्यकारिणी, संरक्षक मंडल व मीडिया टीम:
- अध्यक्ष: श्री जगदीश प्रसाद आमेटा
- वरिष्ठ उपाध्यक्ष: श्री लक्ष्मी लाल आमेटा
- उपाध्यक्ष: श्री पंकज आमेटा (धनौरा)
- सचिव: श्री मुकुन्द आमेटा
- सह-सचिव: श्री अरविन्द आमेटा
- कोषाध्यक्ष: श्री कमलेश आमेटा (धनौरा)
- संरक्षक मंडल: श्री शम्भूलाल आमेटा (पूर्व अध्यक्ष), श्री इन्द्रलाल आमेटा, श्री अमर लाल आमेटा, श्री राधेश्याम आमेटा, श्री रमेश आमेटा, श्री महेश आमेटा, श्री हरि प्रसाद आमेटा एवं श्री गोविन्द आमेटा।
- मीडिया टीम: मीडिया प्रभारी—श्री निरंजन आमेटा, सोनू आमेटा, दिनेश आमेटा | मीडिया सहप्रभारी—श्री भावेश आमेटा।
समाज भवन निर्माण को गति देने का संकल्प
बैठक के अंत में आयोजन से जुड़े समस्त समाज बंधुओं का आभार व्यक्त किया गया। नई कार्यकारिणी ने एक स्वर में संकल्प व्यक्त किया कि समाज के सहयोग से समाज भवन हेतु भूमि आवंटन प्रक्रिया और निर्माण कार्य को शीघ्र गति प्रदान की जाएगी।