विनय ऑस्तोलिया. भवानीमंडी नगर पालिका के उपाध्यक्ष बने 12 मतों से विजयी घोषित

रणवीर सिंह चौहान

स्मार्ट हलचल /भवानीमंडी नगर पालिका में आज हुए उपाध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस के विनय आस्तो लिया 12 मतों से विजय घोषित किए गए विनय. ऑस्तौलिया को 26 मत तथा भाजपा के अमित पाटनी को 14 मत प्राप्त हुए। आज हुए पालिका उपाध्यक्ष के चुनाव में भाजपा की ओर से अमित पाटनी ने अपना नामांकन दाखिल किया कांग्रेस की ओर से विनय आस्तोलिया ने नामांकन दाखिल किया तय समय पर मतदान हुआ मतदान के पश्चात घोषित परिणामों में कांग्रेस के विनय ऑस्तोलिया को 26 मत तथा भाजपा के अमित पाटनी को 14 मत प्राप्त हुए 12 मतों से ऑस्तोलिया को विजय घोषित किया गया विनय आस्तोलिया छात्र राजनीति से ही कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय हैं बिरला महाविद्यालय में एनएसयूआई से अपनी राजनीतिक कैरियर की शुरुआत करने वाले विनय आस्तोलिया संगठन में विभिन्न पदों पर रहते हुए आज नगर कांग्रेस अध्यक्ष पद पर काबिज है इससे पूर्व एक बार राजस्थान में जब पालिका अध्यक्ष के चुनाव डायरेक्ट हुआ थे तब कांग्रेस ने उन्हें अपना उम्मीदवार घोषित किया था उसे समय ऑस्तोलिया मात्र 126 मतों से पराजित हुए थे कांग्रेस की जमीन से जुड़ी राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते हुए ऑस्तोलिया नगर पालिका में अध्यक्ष पद के भी दावेदार थे पर चुनाव के दौरान हुए घटनाक्रम के बाद में अध्यक्ष पद तक तो नहीं पहुंच पाए किंतु आज पालिका उपाध्यक्ष के चुनाव में विजय हासिल करने पर उनके समर्थकों में काफी जोश नजर आया तथा आसतौलिया के उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत मनोनीत होने पर उन्होंने एक दूसरे को बधाइयां दी आज हुए मतदान में भी पालिका अध्यक्ष की तरह कांग्रेस को एक मत कम हासिल हुआ और भाजपा को एक मत ज्यादा हासिल हुआ क्योंकि निर्दलीय पार्षद अरबाज पूर्व में ही सोशल मीडिया पर कांग्रेस के समर्थन की अपील कर चुके हैं इस हिसाब से कांग्रेस के 27 मत तथा भाजपा को तेरा मत मिलनी चाहिए थे लेकिन आज हुए मतदान में कांग्रेस को 26 मत तथा भाजपा को 14 मत प्राप्त हुए