भामाशाह मोहता ने चूरू जिला जनसंपर्क विभाग को प्रदान किया लैपटॉप

बजरंग आचार्य

सादुलपुर|स्मार्ट हलचल|मोहता संस्थानों के चेयरमैन एवं कोलकाता प्रवासी भामाशाह श्रीवर्धन मोहता ने चूरू जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को लैपटॉप भेंट किया है। शुक्रवार को मोहता कॉलेज परिसर में हुए कार्यक्रम में पीआरओ सूर्यकान्त कुमावत को करीब 70 हजार रुपए कीमत का नवीन तकनीकी युक्त लैपटॉप सौंपा। इस मौके पर मोहता संस्थाओं के सीईओ डॉ. प्रताप सिंह राठौड़, महाविद्यालय प्रिंसिपल गजेंद्र सिंह शेखावत, उप प्राचार्य सुनील सहारण, मोहता हवेली प्रबंधक मनीष डोरवाल, सहायक जनसंपर्क अधिकारी मंगेज सिंह सहित चूरू के देशदीपक दीपक किरोड़ीवाल, धर्मचंद सोनी व राजगढ़ के श्याम जैन, मदनमोहन आचार्य भी उपस्थित थे। श्रेष्ठी श्रीवर्धन मोहता ने इस अवसर पर कहा का की उनका लक्ष्य सार्वजनिक गतिविधियों में ज्यादा से ज्यादा भागीदार निभाना है, ताकि आमजन लाभान्वित हो सके। मोहता संस्थाओं के सीईओ राठौड़ ने राजगढ़ में संचालित सर्वजन हितकारी गतिविधियों की जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि भामाशाह श्रीवर्धन मोहता ने 70 साल की उम्र पूरी होने के बाद दो साल से अपना अधिकांश समय जन्मभूमि क्षेत्र की सेवा और विकास के लिए समर्पित कर रखा है। यहां जहां भी आवश्यकता होती है वहां पर उनका सहयोग और आर्थिक मदद उपलब्ध करवाई जाती है।।