कुंड के स्वच्छ जल में विसर्जन के साथ ही गणेश महोत्सव संपन्न
भीलवाड़ा 25 सितंबर
स्मार्ट हलचल|श्री गणेश उत्सव प्रबंध एवं सेवा समिति के तत्वाधान गणपति स्थापना के साथ ही 12 दिवसीय गणेश महोत्सव की धूम अनंत चतुर्दशी पर विशाल शोभा यात्रा के साथ अगले बरस तू जल्दी आ निमंत्रण के साथ ही गणपति प्रतिमाओं का स्वच्छ जल में विसर्जन संपन्न हुआ
समिति मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि आज दोपहर मे अपने-अपने क्षेत्रो से गणपति की शोभायात्राएं बैंड बाजो, ढोल नगाड़ो, डीजे के साथ साय राजेंद्र मार्ग स्कूल पहुंची यहां से 7 घोड़ा ,माइक गाड़ी एवं 2 बैन्डबाजो के साथ धूम धड़ाके से गजानंद की विभिन्न झाकियों के साथ शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गो से निकाली जो राजेंद्र मार्ग विद्यालय से प्रारंभ होकर मुरली विलास रोड, रेलवे स्टेशन, गोल प्याऊ चौराहा, महाराणा टॉकीज सर्राफा मार्केट होते हुए बड़ा मंदिर पहुंची,जहां से बहाला होते हुए तेजाजी चौक तालाब के यहां पहुंची
शोभा यात्रा को रेलवे स्टेशन पर संतों ने दिखाई हरी झंडी, संतों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया
रेलवे स्टेशन पर 5:30 बजे शहर के प्रमुख संतो महामंडलेश्वर बाबू गिरी महाराज ,महंत मोहन शरण शास्त्री निंबार्क आश्रम, बालक दास कारोई,पंडित कल्याण शर्मा दूधाधारी मंदिर, ओम साई राम महालक्ष्मी मंदिर, नगर निगम उप महापौर राधेश्याम सोमानी ,प्रमुख उद्योगपति बनवारी लाल मुरारका, गजानन बजाज समिति अध्यक्ष उदयलाल समदानी द्वारा हरी झंडी दिखाकर शोभा यात्रा को रवाना किया गया इस अवसर पर संतों का समिति के पदाधिकारीयो द्वारा शोल ओढ़ाकर स्वागत अभिनंदन किया गया इस अवसर पर सुभाष अग्रवाल,लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, विजय शर्मा, श्रवण जिंदल ,दयाशंकर शुक्ला,शिव डीडवानिया, छीतरमल लढ्ड़ा कैलाश पांण्डिया, मधु शर्मा, प्रशांत समदानी,श्याम सुंदर पारीक, सत्येंद्र तोतला रामनारायण सोमानी गोविंद सोमानी आदि उपस्थित थे
शोभा यात्रा का जगह-जगह किया स्वागत
शोभा यात्रा के रूट में विभिन्न स्थानों पर शोभा यात्रा का अजमेर से मंगाए गए 2 क्विंटल गुलाब की पंखुड़ियां से स्वागत किया गया एवं शीतल पेय पिलाया गया
रेलवे स्टेशन पर राजस्थान युवा मंच द्वारा शोभा यात्रा में सम्मिलित गणेश भक्तों को टोफीया बाटी गई, सरकारी दरवाजा पर किराणा संगठन, गोल प्याऊ चौराया पर ऑदिच्य समाज ,सुभाष मार्केट में सुभाष मार्केट एसोसिएशन द्वारा भोपाल क्लब पर पेंशनर समाज द्वारा, गुलमंडी में सर्राफा बाजार एसोसिएशन द्वारा, बड़ा मंदिर पर खटीक समाज द्वारा, चित्रगुप्त स्कूल के बाहर राधेश्याम सुथार परिवार द्वारा शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया
काईन हाउस एवं मानसरोवर झील पर बने कुंडो मैं भरे स्वच्छ जल में गणपति का हुआ विसर्जन
गणेश चतुर्थी से शुरू गणेश महोत्सव 12 दिवसीय अपने विविध आयोजन के बाद गणपति का विसर्जन दो स्थानो जिसमें कॉइन हाउस हरनी महादेव रोड एवं मानसरोवर झील पर नगर निगम द्वारा बनाए गए विशालकाय कुंड में शुद्ध जल में विसर्जन किया गया दोनों कुंड में नगर निगम द्वारा टैंकरों से पानी डाला गया समिति द्वारा उसमे गुलाब जल ,गोमूत्र गंगाजल डालकर शुद्धिकरण किया गया
इससे पूर्व तेजाजी चौक तालाब के विशाल वट वृक्ष के नीचे चबूतरे पर सभी गणपति प्रतिमाओं को विराजित कराकर महाआरती की गई इस अवसर पर नगर निगम के महापौर राधेश्याम सोमानी ने महा आरती की शोभायात्रा में 5 फीट की गणपति प्रतिमाओं से लेकर 15 फीट की गणपति प्रतिमाएं सम्मिलित हुई महाराणा टॉकीज चौराहे पर अखाड़ा प्रदर्शन एवं रंगारंग कार्यक्रम लाइट शो का भव्य आयोजित किया गया
घरों एवं प्रतिष्ठानों पर लगाई गई छोटी गणपति की प्रतिमाएं भी निजी स्तर पर आज सुबह से ही इन कुंडो में विसर्जित की गई