हरिद्वार में विधायक एवं सभापति ने की गणपति की पूजा

प्रियांशु गर्ग

गंगापुर सिटी।स्मार्ट हलचल|अनंत चतुर्दशी के पर्व पर हरिद्वार में गंगापुर सिटी विधायक रामकेश मीना एवं नवनिर्वाचित नगर परिषद सभापति कृष्ण कुमार गोयल ‘कुबेर’, पार्षद गिरधारीलाल ठेकेदार ने भगवान गणेश जी का अभिषेक एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान श्री गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर अटल अखाड़े के पूज्य महाराज सत्यम गिरी तथा नंगे बाबा की धूनी के संत महंत प्रमोद गिरी महाराज, विजय ठाकुरिया एवं मदन मंडी सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।