सूरौठ। स्मार्ट हलचल|राजस्थान मध्यमिक प्रायोगिक शिक्षा संघ के प्रदेश संगठन मंत्री चुन्नीलाल कुमावत ने गांव सौंमली निवासी देवेंद्र सेमारा को संगठन में करौली जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। सेमारा की नियुक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी की अनुशंसा पर की गई है। जिलाध्यक्ष को संगठन की नीतियों एवं उद्देश्यों के अनुरूप सक्रियता से कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाने तथा प्रयोगशाला सहायकों के हितों की आवाज को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।